मेरे दिल के करीब एक किताब: तोत्तो – चान; Totto – Chan

Totto Chan

हर किसी के मन में अपने स्कूल की यादें होंगी। मौज-मस्ती की होगी, नई-नई चीजें सीखी होंगी, शरारतें की होंगी। किताब “तोत्तो चान” कुछ ऐसी ही दिखती है; जो आपको यादों के सागर में गोते लगाने पर मजबूर कर देगी। लेकिन इस पुस्तक का स्कूल दुनिया के सभी स्कूलों से बिल्कुल अलग है। कैसे? तो इस पुस्तक परिचय को पढ़ें!
मैंने कुछ दिनों पहले जापान की बेस्टसेलर पुस्तक “तोत्तो चान” पढ़ी। यह किताब 1981 में प्रकाशित हुई और बेस्टसेलर बन गई। इसका दुनिया की कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है।