sahityadhara

“शौर्यम..दक्षम..युध्धेय..! बलिदान परम धर्म ! – उरी

फोटो -विकिपिडिया
 
 
ये नया हिंदुस्तान है…ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।
 
कई लोग उरी फिल्म देख चुके होंगे..तो कई लोग इसके बारे में सुन चुके होंगे। मैं यहां मूवी का रिव्यु नहीं लिख रहा। पर मैं लिखना चाहता हुं उन अल्फाझों को जो दील पे दस्तक दे रहे हैं।

कुछ लोगों को (सेवाकर्मीओं को) हम ग्रान्टेड ले चूके हैं। जैसे की आर्मी, बीएसएफ, नेवी या एरफोर्स….ये तो उनका कर्तव्य है.. ये हमारे दिमागमें छप चूका है। पर सोचों की देश कि रक्षा करतें करतें ये अपनी जान  गवां देते है… आप और हम जो काम करते हैं तब इस तरह जान की बाझी लगाते हैं? वो भी दूसरों के लिए?

ये बातें बूरी लग रही हो तो चलो थोडा सा डाइवर्ट होते हैं। जवानों के प्रति सम्मान है तो कुछ ऐसा करें की उन्हें अपनी जान गवानी न पडे।
१ – सक्षम सरकार चुने जो जवानों के लिए, देश के लिए सही निर्णय ले…(#उरी फिल्म)
२ – सतर्क रहें, चौकन्ने रहे। थोडे से पैसो के लिए इमान न गवाएं या “हमें क्या?” सोच कर गैर जिम्मेदारा बर्ताव ना करे। किरायेदार, पेइंग गेस्ट की छान बीन अच्छे से करें।(#NIA छापे)
३ – दंगा फसाद से दूर रहे, बहकावे में न आए। पब्लिक प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचा कर आप स्वयं और देश का अहित कर रहे हैं। कोमी एक्ता बरकरार रखें। जात  – पात से उठकर देश हित में सोचे।
.
अब ये कहना चाहुंगा की आप को सेना के प्रती सम्मान और गर्व है तो “उडी” देखीये..बच्चों को भी अवश्य दिखायें। सरकार और सेनाने मिल के जो कर  दिखाया है वो देख कर आप फक्र महसुस करेंगे।
सेना के इस बेहद खतरनाक मिशन को देखीए और समजीए। जो इस मिशन के प्रति संदेह व्यक्त कर रहे थे या सबूत मांग रहे थे उन लोगों को पहचाने।
 
 
अगर आप थोडे से भी संवेदनशील है और सेना के प्रती भाव है तो फिल्म में वोर क्राय के द्र्श्य को देख आप की आंखो में आंसु जरुर आयेंगे ये मेरा दावा है।
वोर क्राय : “शौर्यम..दक्षम..युध्धेय..! बलिदान परम धर्म !”
 
 
अब ये संदेश उन लोगों के नाम जो सेना के जवानों के लिए कुछ करना चाहते हैं। नीचे दी गई लिन्क पे जाकर आप विर शहिद जवानों के खाते में यथा शक्ति अनुदान राशी जमा करवाएं। देश को और सेना को आप पे गर्व होगा।
ये अधीकृत साईट है…इस लिए निश्चिंत रहें। साइट पर जाने के बाद आप को इसके बारे में  अधिक जानकारी मिलेगी। एक बार इस साइट की मुलाकात अवश्य लें। ये साइट की जानकारी अपने मित्रों और रिश्तेदारों तक पहुंचाये।
 
https://bharatkeveer.gov.in/
 
जय हिन्द।
 
~ गोपाल खेताणी
Exit mobile version